12 घंटे में नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

टिहरी। महिला एवं बाल अपराधों के प्रति त्वरित कार्रवाई करते हुए टिहरी पुलिस ने अपहरण एवं पॉक्सो अधिनियम से जुड़े मामले में 12 घंटे के भीतर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी चंबा के पर्यवेक्षण में थाना कैम्पटी पुलिस ने कार्रवाई की। 9 जुलाई 2026 को मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर संभावित स्थानों पर तलाश शुरू 2ूकी। सर्विलांस, साइबर तकनीक और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने बाटा घाट तिराहे से आरोपी दीपेंद्र पुत्र स्व. मोहन सिंह निवासी ग्राम किमोई, थाना कैम्पटी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। टिहरी पुलिस ने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों में शून्य सहिष्णुता की नीति के तहत त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामनरेश शर्मा, हेड कांस्टेबल अकबर अली एवं महिला होमगार्ड रजनी शामिल थे।
