थाना दिवस और जनजागरूकता अभियान से मजबूत हुआ पुलिस-जन संवाद

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा थाना दिवस एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। थाना पैठाणी पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज त्रिपालीसैंण में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, बाल सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। वहीं थाना रिखणीखाल एवं धुमाकोट पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में थाना दिवस आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनीं। पुलिस ने महिला सुरक्षा, नशा उन्मूलन, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112 व साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देकर नागरिकों को जागरूक किया। पुलिस-जन संवाद से विश्वास और सहयोग को मजबूत किया जा रहा है।
