अवैध शराब तस्करी के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई, चार तस्कर गिरफ्तार


देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 04 पेटी अंग्रेजी शराब और 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। तस्करी में प्रयुक्त दो वाहनों को भी सीज किया गया है।
कोतवाली चकराता पुलिस ने चेकिंग के दौरान टाइगर फॉल से डामटा जाने वाली रोड पर पाटी तिराहे के पास से सुपा दास पुत्र भानु दास निवासी कालसी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
वहीं, कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन शराब तस्करों को पकड़ा। पुलिस ने गणेश सिंह को 48 क्वार्टर इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। रोशन पुत्र आत्माराम के कब्जे से 50 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जबकि साहिल कुमार उर्फ लक्की को 24 हाफ व 44 पव्वे इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब तथा स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दून पुलिस का कहना है कि अवैध शराब एवं नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!