अवैध चाकू व चोरी के मोबाइल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत रायवाला पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध चाकू व चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पम्प हाउस के पास चेकिंग के दौरान अवधेश पुत्र चन्दू निवासी कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश को पकड़ा। उसके कब्जे से एक अवैध चाकू और वन प्लस नॉर्ड मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने मोबाइल हरिद्वार क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त नशे का आदी है और चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर अपनी जरूरतें पूरी करता था। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट व बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
