मोबाइल स्नेचिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

देहरादून। रायवाला पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर छीना गया मोबाइल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 5 जुलाई 2026 को शर्मा कार वाशिंग सेंटर, प्रतीतनगर रायवाला के पास वादी सुरेंद्र ओझा का मोबाइल फोन ओप्पो एक व्यक्ति द्वारा बातों में उलझाकर छीन लिया गया था। मामले में थाना रायवाला में मुकदमा दर्ज कर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी गुरप्रीत पुत्र कुलवंत (28 वर्ष), निवासी धोबी घाट, हरिद्वार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल बरामद किया।
