डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान


हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार ने जगजीतपुर स्थित जिला कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर स्मरण पक्ष के अंतर्गत पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके जीवन और राष्ट्रवादी विचारों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की।
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया तथा श्एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगेश् का उद्घोष कर राष्ट्रवाद को नई दिशा दी। उन्होंने उद्योग मंत्री के रूप में देश के औद्योगिक विकास और जनसंघ की स्थापना में उनके योगदान को भी याद किया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी कई संकल्पनाएं साकार हुई हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने उनके त्याग और राष्ट्रसेवा को याद करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधायक आदेश चौहान, महापौर किरण जैसल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!