डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीटा कालरा ने किया गंगा पूजन


हरिद्वार। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीटा कालरा ने रोटरी नववर्ष के अवसर पर हरकी पैड़ी पर मां गंगा का पूजन-अर्चन कर समाज सेवा और मानव कल्याण के कार्यों को और गति देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि रोटरी का उद्देश्य सेवा की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। समाजसेवी एवं रोटरी सदस्य डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि रोटरी सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों पर आधारित वैश्विक संगठन है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। गंगा पूजन के बाद सभी सदस्यों ने समाजहित में सेवा और सहयोग का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!