श्रीनगर में फायर सेफ्टी ऑडिट, अग्निसुरक्षा मानकों के पालन के दिए निर्देश


श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपदभर में अग्निसुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए फायर सर्विस द्वारा लगातार फायर सेफ्टी ऑडिट और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में फायर यूनिट श्रीनगर ने यूनिटी स्क्वेयर और जैन कॉम्प्लेक्स का विस्तृत निरीक्षण कर अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों, फायर सुरक्षा संसाधनों तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। जहां कमियां मिलीं, वहां संबंधित प्रबंधन को उन्हें शीघ्र दूर कर निर्धारित अग्निसुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। फायर सर्विस टीम ने कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, आपातकालीन निकासी प्रक्रिया तथा आपदा के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों की जानकारी भी दी। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक भवनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में समय-समय पर ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और अग्निकांड जैसी घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!