थत्यूड़ में पांच लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

टिहरी। जनपद में नशामुक्त अभियान के तहत टिहरी पुलिस का ’’ऑपरेशन प्रहार’’ लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना थत्यूड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 5 जुलाई 2026 को क्षेत्राधिकारी चंबा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष थत्यूड़ के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कुलदीप कुमार (27 वर्ष), निवासी थत्यूड़, जनपद टिहरी गढ़वाल को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। अभियान में हेड कांस्टेबल मुकेश सिलोडी, कांस्टेबल नरेश तोमर और कांस्टेबल महेंद्र चौहान शामिल रहे।
