सुमन लिंगवाल अपर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत


टिहरी। टिहरी पुलिस में हेड कांस्टेबल से अपर उप निरीक्षक (एडिशनल एसआई) पद पर पदोन्नत हुईं सुमन लिंगवाल का सम्मान पिपिंग सेरेमनी के दौरान किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने उन्हें नए रैंक पहनाकर शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति बढ़ी हुई प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!