धानियों के शाणेश्वर मंदिर का हुआ सौंदर्यीकरण


रुद्रप्रयाग। ग्राम धानियों स्थित प्राचीन शाणेश्वर मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने लगी हैं। पहले मंदिर परिसर में ऊबड़-खाबड़ चट्टानों के कारण पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों में परेशानी होती थी। ग्रामीणों की मांग पर विधायक आशा नौटियाल की पहल से वर्ष 2025-26 में दो लाख रुपये की लागत से मंदिर परिसर का विकास कराया गया। प्रांगण में टाइल्स बिछाने के साथ श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था भी की गई है। ग्राम विकास अधिकारी सुरेन्द्र कोहली ने बताया कि कार्य पूर्ण होने से मंदिर परिसर अधिक स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित हो गया है। ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!