हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे ’’ऑपरेशन प्रहार’’ के तहत मुनि की रेती पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मोहित (32) निवासी श्यामपुर, हरिद्वार को बहादराबाद क्षेत्र से पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार 9 मार्च 2026 को आरोपी ने एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। अभियान में उपनिरीक्षक प्रवीन रावत, हेड कांस्टेबल भीम दत्त और कांस्टेबल पंकज तोमर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!