पुलिस ने श्रद्धालु का खोया पर्स लौटाया

चमोली। चारधाम यात्रा के तहत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के मुख्य सतर्कता अधिकारी डॉ. निखिल के. कनोडिया (आईपीएस) ने बद्रीनाथ, गोविंदघाट और घांघरिया हेलीपेडों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं संचालन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद उन्होंने भगवान बद्री विशाल के दर्शन भी किए। वहीं, उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी श्रद्धालु अलका अग्रवाल का मंदिर परिसर में लगभग पांच हजार रुपये नकद से भरा पर्स गुम हो गया था। मंदिर समिति के कर्मचारी कृष्णा पंडवाल तथा पुलिस कर्मियों ने पर्स सुरक्षित रखकर सत्यापन के बाद उन्हें वापस सौंप दिया। श्रद्धालु ने पुलिस और मंदिर समिति की ईमानदारी व तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
