समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सहयोग की भावना पहुंचाना ही है सच्ची मानवता: विशाल गर्ग


हरिद्वार। रोटरी नववर्ष के अवसर पर रोटरी क्लब कनखल द्वारा अन्नपूर्णा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने पातंजल योगधाम में निवासरत बच्चों के लिए राशन, दाल, चावल, आटा और सब्जियों की व्यवस्था कर सेवा एवं सहयोग का संदेश दिया।
डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सहयोग की भावना पहुंचाना ही सच्ची मानवता है। उन्होंने रोटरी क्लब कनखल के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए मां गंगा से सभी के स्वस्थ, सुखी एवं समाजसेवा के कार्यों के लिए निरंतर प्रेरित रहने की कामना की। कार्यक्रम में रोटरी क्लब कनखल के प्रधान राजीव अरोड़ा, सचिव मनोज सुबुद्धि और असिस्टेंट गवर्नर चेतन घई ने कहा कि सेवा ही रोटरी क्लब का मूल उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि क्लब विभिन्न जनकल्याणकारी प्रकल्पों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों की निरंतर सेवा कर रहा है। इस अवसर पर प्रदीप अग्रवाल, हरपाल सिंह, डॉ. तनुज गर्ग, अक्षय अग्रवाल, नरेश रानी गर्ग, सिमरनजीत कौर, अनूपा, सौम्या गर्ग, ममता अरोड़ा, रघुवीर महाराज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाजसेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने का संकल्प भी दोहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!