कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना


उत्तरकाशी। कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत उत्तरकाशी के हनुमान चौक पर बड़ी जनसभा और शक्ति प्रदर्शन किया गया। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का संकल्प लिया।
इस दौरान वरिष्ठ नेताओं विधायक प्रीतम सिंह, विक्रम सिंह नेगी और पूर्व विधायक जोत सिंह घुनसोला ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। वक्ताओं ने पेपर लीक, अंकिता हत्याकांड और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता परिवर्तन चाहती है। पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने दावा किया कि कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाकर सभी वादों को पूरा करेगी। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!