कृपाल लाल टम्टा बने जिला सूचना अधिकारी

रुद्रप्रयाग। जिला सूचना कार्यालय रुद्रप्रयाग में अपर जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत पाल लाल टम्टा को जिला सूचना अधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी पदोन्नति पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कृपाल लाल टम्टा 10 अप्रैल 2025 से रुद्रप्रयाग में अपर जिला सूचना अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
