स्वच्छता रैंकिंग में सुधार को लेकर जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश


हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जनपद की स्वच्छता व्यवस्था एवं स्वच्छता रैंकिंग में सुधार को लेकर संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा सुप्रीम कोर्ट के सभी आदेशों का अक्षरशः अनुपालन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायालय के निर्देशों की किसी भी स्तर पर अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, जिला पंचायत तथा पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार नियमित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता से संबंधित सभी रिपोर्ट समय पर तैयार कर शासन को भेजी जाएं। उन्होंने स्वच्छता नोडल अधिकारी चंद्रकांत मणि त्रिपाठी को निर्देशित किया कि सभी स्वच्छता गतिविधियों की फोटोग्राफिक रिपोर्ट एवं कार्यवृत्त जनपद की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपलोड किए जाएं। साथ ही शिक्षा विभाग को विद्यालयों एवं समुदाय स्तर पर स्वच्छता जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!