एईआरओ को गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश


हरिद्वार। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) को निर्देश दिए कि बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से गणना प्रपत्रों का वितरण, संकलन और डिजिटाइजेशन कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एईआरओ अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित मॉनिटरिंग करें और स्वयं फील्ड निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का सत्यापन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और अपात्र नाम शामिल न हों। कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!