मेयर ने पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश


श्रीनगर गढ़वाल। शहर में पेयजल संकट को लेकर जल संस्थान कार्यालय पर भाजपा पार्षदों एवं स्थानीय नागरिकों के धरना-प्रदर्शन के बीच महापौर आरती भंडारी मौके पर पहुंचीं और लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महापौर ने जल संस्थान के अधिकारियों को नालियों से गुजर रही पेयजल पाइपलाइनों को तत्काल हटाकर भूमिगत करने, रामलीला मैदान क्षेत्र में नई पाइपलाइन बिछाने तथा नई पानी की टंकी के निर्माण की दिशा में शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि विभाग समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं करता है तो वह स्वयं इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगी। महापौर ने भरोसा दिलाया कि श्रीनगर की जनता की हर समस्या के समाधान के लिए वह हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!