दहेज उत्पीड़न मामले में फरार वारंटी देहरादून से गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सतपुली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को देहरादून से गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट की तामील करते हुए दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी तथा दहेज अधिनियम से जुड़े मामले में आरोपी संतोष काला को सहसपुर, देहरादून से गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से कूड़ीधार, सतपुली का निवासी है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
