संतों का जीवन परमार्थ के लिए होता है समर्पित: स्वामी विष्णु प्रपन्नाचार्य

हरिद्वार। भूपतवाला स्थित आचार्य बेला इंडिया टेंपल में श्री साकेत बिहारी भगवान के त्रिदिवसीय ब्रह्मोत्सव के समापन पर संत सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर नागोरिया पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी विष्णु प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि संतों का जीवन सदैव परमार्थ और लोककल्याण के लिए समर्पित होता है। उन्होंने कहा कि संत समाज ज्ञान और संस्कारों के माध्यम से समाज का मार्गदर्शन करता है। अध्यक्षता करते हुए जगद्गुरु स्वामी श्यामनारायणाचार्य महाराज ने सनातन संस्कृति के संरक्षण पर बल दिया। कार्यक्रम में युवराज दामोदराचार्य दिव्यांश वेदांती महाराज सहित देश-विदेश से आए अनेक संत-महात्मा एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
