पुलिस ने 1.062 किलोग्राम चरस के साथ तस्कर किया गिरफ्तार

 

पौड़ी। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लक्ष्मणझूला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 1 किलोग्राम 62 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने लक्ष्मणझूला क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी में चरस बरामद होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंद्रपाल (52) निवासी भिखमपुर, लक्सर (हरिद्वार) के रूप में हुई है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय रमन, कांस्टेबल चंद्रशेखर और कांस्टेबल वीरेंद्र प्रताप शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!