सड़क दुर्घटना में उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा का निधन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
टिहरी गढ़वाल। टिहरी पुलिस परिवार के लिए मंगलवार का दिन बेहद दुखद रहा। कर्तव्य निर्वहन के दौरान हुई एक सड़क दुर्घटना में उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है और सहकर्मियों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है।
उपनिरीक्षक विनोद कुमार शर्मा का जन्म 2 अगस्त 1978 को हुआ था। उन्होंने भारतीय सेना में गौरवपूर्ण सेवाएं देने के बाद वर्ष 2016 में उत्तराखंड पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं प्रारंभ की थीं। अपने अनुशासन, ईमानदारी, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली के कारण उन्होंने पुलिस विभाग में विशेष पहचान बनाई। उनके उल्लेखनीय योगदान और सराहनीय सेवाओं को देखते हुए वर्ष 2023 में उन्हें सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2017 से लगातार जनपद टिहरी गढ़वाल में तैनात रहते हुए उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने, जनसेवा तथा पुलिस दायित्वों के निर्वहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सरल, सौम्य और सहयोगी स्वभाव उन्हें सहकर्मियों और आमजन के बीच बेहद लोकप्रिय बनाता था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे सहित समस्त टिहरी पुलिस परिवार ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। पुलिस परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।