मुख्य चिकित्सालय भवन के पास एक कमरे में मिल एक्सपायरी दवाओं एवं मास्को का जखीरा

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / हरेंद्र बिष्ट,

थराली। चमोली जनपद के थराली में स्थापि कोत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली के परिसर में बीते दिनों जली हुई सरकारी दवाइयों का जखीरा मिलने से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर तमाम तरह के सवाल उठे थे अब मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता के निर्देश पर मामले की जांच टीम के द्वारा जांच शुरू कर दी हैं। जांच के दौरान जांच टीम को मुख्य चिकित्सालय भवन के पास एक कमरे में एक्सपायरी दवाओं एवं मास्को का एक जखीरा देखने को मिला जिससे मामला और भी गंभीर बनता दिखाई पड़ रही हैं।
दरसअल विगत दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली के परिसर में सरकारी दवाओं का जलानें का मामला सार्वजनिक हुआ। इस मामले को लेकर अखबारों एवं सोशल मीडिया में काफी चर्चा हो रही थी, जिस का संज्ञान लेते हुए चमोली जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अभिषेक गुप्ता ने उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग के अधीक्षक भगवती प्रसाद पुरोहित की अध्यक्षता में दो सदस्यीय जांच टीम का गठन किया था। सोमवार को जांच टीम के अध्यक्ष डॉ. पुरोहित के साथ ही इस टीम के एक अन्य सदस्य कर्णप्रयाग चिकित्सालय के ही चीफ फार्मासिस्ट अनिल मिश्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी, जांच के दौरान टीम ने दवाओं के स्टॉक रजिस्टर, सहित अन्य रजिस्टरों की गहनता से जांच की इसके बाद टीम ने उस स्थान का भी निरीक्षण किया जहां पर कथित रूप से दवाओं का जखीरा जलाया गया था। जांच के दौरान चिकित्सालय परिसर में ही बने चिकित्सकों के सरकारी आवास के एक कमरे में भरा मात्रा में एक्सपायरी दवाओं और मास्को का जखीरा कमरे की खिड़कियों से देखने को मिला जांच टीम ने खिड़की से ही इसकी फोटो खींच ली किंतु ना तो कमरा खुलवाया गया और ना ही इस कमरे को सील किया गया हैं। जिससे तमाम तरह संदेह उत्पन्न हो रहें हैं।जांच टीम के अध्यक्ष कर्णप्रयाग चिकित्सालय के सीएमएस भगवती प्रसाद पुरोहित ने प्रकरण पर बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली ने उन्हें मामले की गंभीरता से जांच कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।आज मामले की जांच की गई और आवश्यक हुआ तो टीम दुबारा सीएचसी थराली आएगी और जांच की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास करेंगे।एक सप्ताह के अंदर जांच पूरी कर सीएमओ चमोली को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी, उसके बाद जों भी कार्रवाई की जाएगी वह सीएमओ स्तर से की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!