गंभीर नवजात को हेली एंबुलेंस से किया एम्स रेफर


उत्तरकाशी। जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती 15 दिन की नवजात बालिका अंकिता (पिता केशव), निवासी ग्राम फिलो-विलावाड़ी, ब्लॉक चिन्यालीसौड़, की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करने की सलाह दी।
चिकित्सकीय जानकारी के अनुसार समयपूर्व जन्मी इस नवजात का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था, लेकिन स्थिति नाजुक होने पर परिजनों ने हेली एंबुलेंस की मांग की। जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल हेली एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। नवजात को शाम 07ः02 बजे जोशियाड़ा हैलीपैड से एम्स ऋषिकेश के लिए एयरलिफ्ट किया गया, जहां उसे आगे का उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से समय पर गंभीर मरीज को उच्च चिकित्सा सुविधा मिल सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!