साहित्य प्रेस परिषद ने किया नवचयनित पीसीएस अधिकारियों का सम्मान
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। साहित्य प्रेस परिषद के तत्वावधान में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित नव पीसीएस अधिकारियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, विशिष्ट अतिथि एसपी कमलेश उपाध्याय और सीडीओ जय भारत सिंह ने चयनित अधिकारियों को सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने युवाओं को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि सिविल सेवा केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने नवचयनित अधिकारियों को राज्य के विकास और सुशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!