कार्यशाला में 50 से अधिक पर्यावरण मित्रों को मिला सुरक्षा प्रशिक्षण


श्रीनगर गढ़वाल। सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय तथा शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में संचालित नमस्ते योजना के अंतर्गत नगर निगम सभागार में सीवर सफाई कर्मियों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यक्रम में नगर निगम क्षेत्र के 50 से अधिक पर्यावरण मित्रों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य सीवर एवं स्वच्छता कार्य के दौरान कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा उन्हें आधुनिक सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यशाला की अध्यक्षता महापौर आरती भंडारी ने की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्र शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। प्रशिक्षण के दौरान पीईपी किट के उपयोग, सीवर कार्य में सावधानियों तथा स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई। अरावली संस्थान के प्रशिक्षक चेतन पाटिल ने वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से सुरक्षित कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में कर्मियों के पुनर्वास और कल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!