सेलाकुई में सक्रिय अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, 40 लाख का माल और नकदी बरामद

सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल की रणनीति और पुलिस टीमों की सतर्कता से सेलाकुई क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की पांच घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 40 लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान, 3.90 लाख रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
थाना सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की अलग-अलग घटनाओं के संबंध में दर्ज पांच अभियोगों की जांच के लिए एसएसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने घटनास्थलों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के बाद 22 जून को सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपी फिर से किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में पहुंचे हैं।
पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्लैमर मोटरसाइकिल संख्या यूके-07-एए-2277 पर सवार विकास (21) निवासी जयन्तीपुर, थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर तथा सुमित कुमार (27) निवासी हुसैनमलिकपुर, थाना बेहट, सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने सेलाकुई क्षेत्र में पांच अलग-अलग चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपियों की निशानदेही पर शंकरपुर, सहसपुर स्थित उनके किराये के कमरे से चोरी किया गया सामान और नकदी बरामद की गई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी दिन में मजदूरी या काम की तलाश के बहाने बंद मकानों की रेकी करते थे और रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। गर्मी की छुट्टियों में घरों के बंद होने का फायदा उठाकर वे सुनियोजित तरीके से चोरी करते थे।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। जांच के दौरान गिरोह के एक अन्य सदस्य की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। वहीं आरोपी विकास के बैंक खाते में चोरी का सामान बेचकर जमा किए गए 2.50 लाख रुपये को भी फ्रीज करा दिया गया है।
घटनाओं के सफल अनावरण पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस और एसओजी टीम को 2500 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।