गुरु अर्जुन देव की शहादत मानवता के लिए प्रेरणास्रोत

हरिद्वार। सिक्ख समाज के पांचवें गुरु गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर हरिद्वार स्थित निर्मल विरक्त कुटिया गुरुद्वारे में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में भाई हरप्रीत सिंह, भाई हरजीत सिंह और भाई मालक सिंह ने संगत को शबद कीर्तन सुनाकर निहाल किया। बाबा पंडत ने कहा कि गुरु अर्जुन देव की शहादत युगों-युगों तक याद रखी जाएगी और उनका बलिदान समाज को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के मूल स्थान के शीघ्र आवंटन की मांग उठाई। वहीं सूबा सिंह ढिल्लों ने कर्णप्रयाग घटना पर रोष व्यक्त करते हुए गिरफ्तार युवकों की रिहाई की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
