परिषद में नामित होने पर गोरखा समुदाय ने किया डा. सुवेदी का सम्मान
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। गोरखा समुदाय को उत्तराखंड सरकार द्वारा जो सम्मान दिया गया है, उसके लिये समुदाय सरकार का आभार व्यक्त करता है और जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
उक्त विचार उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित गोरखा कल्याण परिषद के नामित सदस्य डा-पदम प्रसाद सुवेदी ने गोर्खाली सुधार सभा द्वारा आयोजित सम्मान बैठक में व्यक्त किये।
डा-सुवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गोरखा समुदाय के विकास व उत्थान के लिये गोरखा कल्याण परिषद का गठन किया है। अब हम परिषद के माध्यम से अपनी समस्याओं को सीधे सरकार तक पहुंचा सकते हैं, साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी जन-जन तक पहुंचायी जायेगी जिसका फायदा आमजन उठा सकें।
गोर्खाली सुधार सभा शाखा हरिद्वार अध्यक्ष शमशेर बहादुर बम ने कहा कि पिछले दिनों सरकार ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के साथ ही सभी जनपदों को प्रतिनिधित्व देते हुये गोरखा कल्याण परिषद का गठन किया। इस परिषद में पहली बार हरिद्वार को प्रतिनिधित्व देते हुये डा-पदम प्रसाद सुवेदी को बौतर सदस्य के रूप में नामित किया है जो कि हम सबके लिये गर्व की बात है।
गोर्खाली महिला कल्याण समिति अध्यक्ष पदम पाण्डेय ने कहा कि डा-पदम प्रसाद सुवेदी एक प्रतिष्ठित शिक्षावद् व सामाजिक कार्यकर्ता हैं सरकार द्वारा उन्हें परिषद में शामिल करना एक सराहनीय कदम हैं।
वरिष्ठ सदस्य दीपक बिष्ट ने कहा कि डा-पदम प्रसाद सुवेदी एक मिलनसार, मृदुभाषी व एक विद्वान हैं। इनके परिषद में शामिल होने से परिषद को अवश्य ही उचित मार्गदर्शन मिलेगे।

इससे पूर्व डा-सुवेदी का शॉल व खाद पहना कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पुष्पराज पांडे, दिलिप शर्मा, विष्णु देव, पुष्प उपाध्याय ने भी अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!