योग से राम नाम विश्व बैंक में नई शुरुआत, ऑफलाइन-ऑनलाइन योग क्लास प्रारंभ

हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री राम नाम विश्व बैंक समिति आश्रम में योग क्लास का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुमित तिवारी ने बताया कि श्री गीतांजलि योगपीठ के योगाचार्य संतोष नैनवाल द्वारा योग प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है। शुरुआती चार सेशन में योगाभ्यास का प्रशिक्षण ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से दिया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। कार्यक्रम का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाकर स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
सुमित तिवारी ने यह भी बताया कि इस योग के साथ संस्था राम नाम का योगा भी करवाती है जोकि सीधे मनुष्य की आत्मा को लाभान्वित करने का कार्य करती है। इसलिए संस्था का मूल मंत्र है कि “करो राम नाम का योगा जिससे विश्व सुरक्षित होगा” ।
इस दौरान सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास, प्राणायाम और ध्यान किया तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संकल्प लिया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया और योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर योगाचार्य संतोष नैनवाल, राष्ट्रीय महासचिव विकास गर्ग, मुकेश शर्मा, कुलदीप अरोड़ा, इशिका धीमान, नवनीत तिवारी, कैलाश, सुभाष, कुलदीप, राजकुमार, सन्नी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!