कर्णप्रयाग प्रकरण पर सिख समाज ने जताई नाराज़गी

हरिद्वार। कर्णप्रयाग में निहंग सिखों के साथ मारपीट मामले में सिख समाज ने पुलिस कार्रवाई पर नाराज़गी जताते हुए मुख्यमंत्री के नाम एडीएम वैभव गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। समाजजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की।
श्री गुरु नानक देव जी धर्म प्रचार समिति के बाबा पंडत ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर एकतरफा कार्रवाई की गई। अध्यक्ष सूबा सिंह ढिल्लों ने कहा कि सिख युवकों ने आत्मरक्षा में कृपाण का उपयोग किया। उन्होंने दूसरे पक्ष पर भी कार्रवाई की मांग की। समाज ने चेतावनी दी कि न्याय न मिलने पर आंदोलन किया जाएगा।
