शिविर में लाभार्थियों को दी योजनाओं की जानकारी


टिहरी गढ़वाल। 18 से 20 जून 2026 तक “विकसित भारत की ओर रू जन-जन तक विकास हर घर कल्याण” थीम पर प्रदर्शनी एवं जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया गया। “सेवा, सुशासन और विकास” के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा।


30 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण

रुद्रप्रयाग। “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत राजकीय इंटर कॉलेज बसुकेदार में बहुद्देशीय जनकल्याणकारी शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी जखोली ने की। शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याएं रखीं, जिनमें कुल 30 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों के समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।


शिविर में किया शिकायतों का समाधान

रुद्रप्रयाग। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका सभागार में जनकल्याणकारी शिविर एवं स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 19 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में स्ट्रीट वेंडरों को सम्मानित किया गया तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

जनकल्याणकारी शिविरों में उमड़ी भीड़

पौड़ी। जनकल्याणकारी शिविर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहे हैं। शनिवार को नैनीडांडा, यमकेश्वर, रिखणीखाल, बीरोंखाल, थलीसैंण एवं नगर निगम श्रीनगर में आयोजित शिविरों में कुल 294 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 287 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया।

गंगोत्री में जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत गंगोत्री में जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, गंगोत्री नेशनल पार्क, रिजर्व फॉरेस्ट एवं नगर पंचायत गंगोत्री ने स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी। नगर पंचायत द्वारा कूड़ा प्रबंधन एवं घरों से निकलने वाले अपशिष्ट के पृथक्करण की जानकारी दी गई तथा नीले, हरे और लाल डस्टबिन के उपयोग के बारे में बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!