25 जून से शुरू होगी श्रीराम कथा

उत्तरकाशी। प्रतापनगर क्षेत्र के प्रसिद्ध नागतीर्थ सेम मुखेम धाम के मड़भागी सौड़ में 25 जून से श्रीराम कथा महायज्ञ का भव्य आयोजन होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, मंदिर समिति पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रख्यात कथावाचक आचार्य भरत किशोर महाराज श्रीराम कथा का वाचन करेंगे, जबकि वैदिक अनुष्ठानों का संचालन डॉ. देशबंधु भट्ट करेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया।
