फास्टेक प्रशिक्षण कार्यक्रम में 50 खाद्य कारोबारियों को दी जानकारी

हरिद्वार। रुड़की नगर निगम क्षेत्र में खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन द्वारा नेशनल स्ट्रीट वेंडर एसोसिएशन के सहयोग से फास्टेक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। होटल प्रीफर्ड, रामपुर तिराहा के निकट आयोजित इस कार्यक्रम में 50 स्ट्रीट फूड वेंडर, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों ने भाग लिया।
सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षण एवं औषधि महिमानन्द जोशी के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय ने प्रतिभागियों को स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य प्रबंधन, शुद्ध पेयजल के उपयोग, खाद्य पदार्थों को ढककर रखने तथा अखबारी कागज में भोजन परोसने से बचने के संबंध में जागरूक किया। साथ ही सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत अनिवार्य पंजीकरण और लाइसेंस प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।
