अवैध शराब तस्करी पर दून पुलिस की कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत रायवाला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली रायवाला पुलिस ने प्रतीतनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर विकास राणा (19) निवासी खैरी खुर्द को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की के 14 हाफ, इंपीरियल ब्लू के 96 पव्वे, 24 केन डर्क 11000 बीयर तथा 24 केन बीयांग बीयर बरामद की गई। मामले में शराब तस्करी में संलिप्त एक विधि विवादित किशोर को भी संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
