जिला प्रभारी बने अफज़ाल अली

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व जिला अध्यक्ष अफज़ाल अली को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
