कैबिनेट मंत्री ने किया खेल मैदान का शिलान्यास और मोटर मार्ग का लोकार्पण

पौड़ी। कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने चौथान क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने बूंगीधार में विनसर महादेव मंदिर की भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद देवराणी देवी (बूंगीधार) में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खेल मैदान का शिलान्यास किया। वहीं 230.93 लाख रुपये की लागत से निर्मित मैखुली-देवराड़ी-गणतखाल मोटर मार्ग के सुधार एवं डामरीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में खेल, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।
