अतिक्रमण हटाकर सरकारी भूमि कराई कब्जामुक्त


पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जनपद में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में राजस्व विभाग ने लैंसडौन, रिखणीखाल और कोटद्वार तहसील क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई स्थानों से अवैध कब्जे हटाए। लैंसडौन में सरकारी भूमि पर की गई अवैध तारबाड़ हटाई गई, जबकि रिखणीखाल के विभिन्न गांवों में अस्थायी अतिक्रमण हटाकर भूमि मुक्त कराई गई। कोटद्वार में पटवारी चौकी की भूमि तथा बंजर सरकारी भूमि से भी कब्जे हटाए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!