बिछड़ी दो बालिकाओं को सकुशल परिजनों से मिलाया

पौड़ी। लक्ष्मणझूला और रामझूला क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में अपने परिजनों से बिछड़ी दो बालिकाओं को पौड़ी पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता के साथ सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में एक सात वर्षीय बालिका अकेली रोती हुई मिली, जबकि रामझूला में हरियाणा के पानीपत निवासी एक अन्य बालिका परिजनों से बिछड़ गई थी। पुलिस ने दोनों बालिकाओं को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उनके परिजनों की तलाश शुरू की। त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के चलते दोनों बालिकाओं के अभिभावकों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया।
