जिलाधिकारी ने की नन्दानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा


जिलाधिकारी गौरव कुमार और थराली विधायक भूपाल राम टम्टा की अध्यक्षता में नन्दानगर एवं थराली क्षेत्र के आपदा पुनर्वास, पुनर्निर्माण और राहत कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त आवासों, सड़कों, पेयजल योजनाओं और अन्य विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि कई बाढ़ सुरक्षा योजनाओं को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है तथा पुनर्वास के लिए धनराशि भी जारी की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों को पुनर्वास एवं राहत कार्यों में तेजी लाकर उन्हें निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!