प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना को लेकर किया गंगा पूजन
सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गंगा पूजन कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पुरी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश विकास और सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि मोदी आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर हुई विशेष पूजा
हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर भाजपा जिला रुड़की द्वारा सिद्धबली बाला जी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चौंपियन सहित अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्र की समृद्धि, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुशासन, आधारभूत विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में हुए कार्यों को ऐतिहासिक बताते हुए विकसित भारत के संकल्प को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!