25 सूत्रीय कार्यक्रम के कार्यों में तेजी लाकर लक्ष्य करें प्राप्त: सीडीओ


पौड़ी। विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने अधिकारियों को 25 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने कार्यों की अद्यतन जानकारी प्रत्येक माह की 10 तारीख तक पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें। सीडीओ ने गौशाला निर्माण के लिए भूमि चिन्हीकरण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी संचालन हेतु विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है, ताकि विकास योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!