न्यू देवभूमि हॉस्पिटल में लगाया निशुल्क जांच शिविर

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। गैलेक्सी एडवरटाइजर्स की ओर से न्यू देवभूमि हॉस्पिटल में दो दिवसीय निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन कराते हुए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण कराया। कैंप का उद्देश्य कर्मचारियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को समझाना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना था।
इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में डॉ. सुशील शर्मा, डॉ. ऋषभ दीक्षित, डॉ. अमित सिरोहा एवं डॉ. एसपी तोमर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट सिस्टर कोमल चौहान एवं नितिन शर्मा ने व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वास्थ्य परीक्षण में साहिल डायग्नोस्टिक सेंटर का भी विशेष सहयोग रहा। डायग्नोस्टिक टीम द्वारा विभिन्न जांच प्रक्रियाओं को व्यवस्थित एवं कुशलतापूर्वक संपन्न कराया गया, जिससे कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त हुआ। गैलेक्सी एडवरटाइजर्स के निदेशक ऋषि सचदेवा, प्रबंध निदेशक (MD) अनु सचदेवा ने कहा कि संस्था की सफलता केवल व्यावसायिक उपलब्धियों से नहीं, बल्कि उसके कर्मचारियों के स्वास्थ्य, संतुष्टि एवं समर्पण से निर्धारित होती है। उन्होंने कहा कि गैलेक्सी एडवरटाइजर्स हमेशा से अपने कर्मचारियों को परिवार का हिस्सा मानता आया है और उनका स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।