भक्तों ने साईं की प्रतिमाओं के साथ किया किया “सामूहिक साई स्नान” दूध से स्नान कराते हुए किया गंगा का अभिषेक
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,
हरिद्वार। साईं कुटुम्ब द्वारा 13वीं बार “सामूहिक साई स्नान” का आयोजन भव्य तरीके से गोविंदपुरी के गोविंद घाट पर किया गया। भक्तों ने “सामूहिक साई स्नान” के तहत दूध से स्नान कराते हुए गंगा जी भी दूध से अभिषेक किया।
साईं कुटुम्ब अध्यक्षा पूनम कपिल द्वारा बताया गया कि साईं भक्त साई प्रतिमाओं संग सुबह से ही गोविंद घाट पर एकत्र होने लगे थें। सर्वप्रथम साईं भक्तों द्वारा साईं प्रतिमाओं को दूध से स्नान कराया और दूध से गंगा जी का भी अभिषेक किया गया। दूध से स्नान के बाद साई भक्तों द्वारा अपने संग लाई गई साईं प्रतिमाओं के संग गंगा स्नान किया गया। इस प्रकार साईं भक्तों ने साई के संग सामूहिक रूप से गंगा स्नान किया। इस अवसर पर साईं भक्त साई बाबा की जय और गंगा मइया की जय जय कार करते रहें स्नान पश्चात साईं भक्तों द्वारा साई प्रतिमाओं को सुंदर सुंदर वस्त्र और गहने पहनाए गए। साईं कुटुम्ब की तरफ से भी साई की समस्त प्रतिमाओं को सुंदर सुंदर मालाएं पहनाई गई।
इस अवसर पर साईं कुटुम्ब के सेवादारों द्वारा दिल्ली, रुड़की, किच्छा, नैनीताल, देहरादून, ऋषिकेश, हरियाणा, पंजाब व विभिन्न मंदिरों से आए अतिथि साईं भक्तों का पटका व माला पहना कर स्वागत किया गया।