डॉ. चंडी प्रसाद भट्ट बने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक


उत्तरकाशी। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. चंडी प्रसाद भट्ट को भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। संगठन ने उन पर पुनः विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचान रखने वाले डॉ. भट्ट लंबे समय से संगठन और समाज सेवा से जुड़े रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर ओमप्रकाश सेमवाल, सतीश सेमवाल, पंकज उनियाल, डॉ. सुरेंद्र भट्ट, डॉ. अवधेश भट्ट, डॉ. राम मोहन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!