पहली बार निर्यात हेल्प डेस्क स्थापित, उद्यमियों को मिलेगा लाभ

पौड़ी गढ़वाल। जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार में एक दिवसीय निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय उद्यमियों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने निर्यात से जुड़ी योजनाओं, सुविधाओं और अवसरों की जानकारी दी।
कार्यशाला में विदेश व्यापार महानिदेशालय के सहयोग से निर्यात हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया, जो जनपद में पहली बार स्थापित हुआ है। इससे उद्यमियों को निर्यात संबंधी मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और उद्यमी उपस्थित रहे।
