कैबिनेट मंत्री ने किया विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
पौड़ी गढ़वाल। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री एवं विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने पैठाणी, पाबौ और खिर्सू क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान मंत्री ने पैठाणी स्थित राहु मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पाबौ क्षेत्र में 55.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बिडोली विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा विद्यालय भवन निर्माण एवं मोटर मार्ग के वन टाइम मेंटेनेंस कार्यों की आधारशिला भी रखी गई। खिर्सू क्षेत्र में विद्यालय निर्माण कार्यों का शिलान्यास और पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया गया। मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कर अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!