एसएसपी ने किया पुलिस कार्यालय की शाखाओं का औचक निरीक्षण
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
टिहरी। टिहरी गढ़वाल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने पुलिस कार्यालय स्थित जिला कंट्रोल रूम (डीसीआर), जिला अपराध अभिलेख ब्यूरो (डीसीआरबी), वायरलेस वर्कशॉप और नफीस सेल का औचक निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनसामान्य से प्राप्त शिकायतों और आपातकालीन सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीसीआरबी शाखा में अपराध अभिलेखों, लंबित विवेचनाओं और डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन की समीक्षा करते हुए अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने पर जोर दिया गया। वायरलेस वर्कशॉप में संचार उपकरणों की कार्यशीलता जांचते हुए सभी उपकरणों को पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाए रखने के निर्देश दिए गए। नफीस सेल में फिंगरप्रिंट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन व विश्लेषण की समीक्षा करते हुए आधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग पर बल दिया गया। एसएसपी ने कहा कि प्रभावी संचार, वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीक आधारित कार्यप्रणाली आधुनिक पुलिसिंग की आधारशिला हैं तथा बेहतर पुलिस सेवाओं के लिए सभी शाखाओं को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!