नीट पेपर लीक और सीबीएसई विवाद को लेकर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन


हरिद्वार। बहादराबाद स्थित पृथ्वीराज चौहान चौराहे पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक और सीबीएसई से जुड़े विवादों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि बार-बार होने वाली पेपर लीक घटनाओं से छात्रों और अभिभावकों को आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने में विफल रही है। प्रदर्शन में मोमिन, हर्ष चौहान, कुलदीप, पीयूष चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!